लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित, मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने किया लोकार्पण*

*लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित, मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने किया लोकार्पण*

*यात्रा होगी तेज, सुरक्षित और सुगम, औद्योगिक विकास व निवेश को मिलेगा नया आयाम*
रिपोर्ट-दिनेश आर्या – ब्यूरो
सूर्या न्यूज़-24
उन्नाव। सोमवार को उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे का विधिवत लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत हेलीपैड पर अतिथियों के आगमन से हुई। वहां से सभी अतिथि प्रदर्शनी स्थल पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने पुष्प कलियां भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग विकास से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें प्रदेश में चल रही विभिन्न सड़क एवं एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की प्रगति, तकनीकी विशेषताओं और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
प्रदर्शनी के निरीक्षण के उपरांत सभी अतिथि कार द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और औपचारिकताओं के बीच लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मंच से प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने, बेहतर सड़क संपर्क और तेज परिवहन व्यवस्था को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला गया।
लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम होगा। इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही औद्योगिक इकाइयों, व्यापार, कृषि उत्पादों के परिवहन और निवेश को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
