
*जिला उन्नाव से बड़ी खबर*
-
*उन्नाव पुलिस अधीक्षक से न्याय के लिए दर-दर भटकता पीड़ित, सुनने को कोई नहीं तैयार?*

सूर्या न्यूज 24 जनपद उन्नाव से नफीस खान की रिपोर्ट
उन्नाव। सत्येंद्र पुत्र श्याम कुशवाह, निवासी गदन खेड़ा बाईपास, थाना कोतवाली शहर, जिला उन्नाव, ने आरोप लगाया है कि दिनांक 03/07/2026 को वह अपने स्थान पर बैठा था, तभी लगभग 7:45 बजे दो वाहन संख्या यूपी 78 जीयू 5998 और बाइक संख्या यूपी 78 ईवाई 9132 से उतरे 6 से 7 लोगों ने उससे शराब लाने को कहा। पीड़ित के मना करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, गाली-गलौज की और धमकी दी। हमले में वह मौके पर बेहोश हो गया।
होश आने पर पीड़ित ने कोतवाली सदर में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को लाभ पहुंचाने के लिए अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर हल्की धाराओं में संशोधन कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसके सिर में लगे 11 टांकों से साफ है कि घटना जानलेवा थी और इसमें धारा 307 जैसी गंभीर धाराएं लगनी चाहिए थीं।
आज पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव को एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि मामले में धाराओं का संशोधन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।
बाइट – पीड़ित सत्येंद्र

