Best News StoryCrimePolicticsUnnaoटॉप न्यूज़समस्या

16 साल से अधर में किसानों की जमीन, कांग्रेस ने आवास विकास परिषद को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम*

*16 साल से अधर में किसानों की जमीन, कांग्रेस ने आवास विकास परिषद को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम*

*सिंगरोसी के किसानों की भूमि मुक्त करने या वर्तमान सर्किल रेट पर मुआवजा देने की मांग, आंदोलन की चेतावनी*

उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आयुक्त एवं सचिव को पत्र भेजकर जनपद के सिंगरोसी (वार्ड-02) के किसानों की वर्षों से लंबित भूमि अधिग्रहण की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2010 में आवास विकास परिषद ने किसानों से सहमति पत्र लेकर सर्किल रेट का दोगुना मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो किसानों की भूमि का अधिग्रहण पूरा हुआ और न ही मुआवजा दिया गया। इससे किसान अपनी ही भूमि को बेचने, उस पर ऋण लेने और अन्य आर्थिक कार्यों से वंचित हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस लंबित मामले के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि या तो वर्तमान (वर्ष 2026) के सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा देकर भूमि का अधिग्रहण किया जाए, अथवा योजना को निरस्त कर किसानों की भूमि को तत्काल डी-नोटिफाई (मुक्त) किया जाए।
पत्र में परिषद को 15 दिनों के भीतर स्थिति स्पष्ट करने और निर्णय लेने का अल्टीमेटम दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव किसानों के समर्थन में व्यापक जनआंदोलन और आवास विकास परिषद के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!