Best News StoryPolicticsprayagrajकार्यक्रमटॉप न्यूज़

सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव यात्रा का प्रयागराज में भव्य स्वागत, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिखाई हरी झंडी?

बड़ी खबर | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव यात्रा का प्रयागराज में भव्य स्वागत, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिखाई हरी झंडी?

सूर्या न्यूज 24 से नफीस खान

प्रयागराज। पूर्वांचल महोत्सव समिति द्वारा आयोजित चतुर्थ सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव यात्रा सोमवार को दूसरे दिन प्रयागराज पहुँची। सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को आगे के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने यात्रा के साथ चल रहे देश की 151 पवित्र नदियों के जल कलशों का विधिवत पूजन किया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत, नदियों के संरक्षण तथा राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दे रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।
पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को जन-जन तक पहुँचाना और नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
इससे पहले यात्रा मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद गंगा जल से कलश पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान सम्पन्न होने के उपरांत यात्रा प्रयागराज पहुँची।
उल्लेखनीय है कि इस यात्रा का शुभारंभ 26 जुलाई को आजमगढ़ के तमसा-सिलानी नदी संगम स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम से हुआ था। यात्रा प्रयागराज से लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर होते हुए कुशीनगर के तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर पहुँचेगी, जहाँ सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव के अवसर पर इसका भव्य समापन होगा।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!