Best News StoryCrimekanpur nagarक्राइमचोरीटॉप न्यूज़समस्या

चकेरी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक शातिर आरोपी गिरफ्तार

  • बड़ी खबर | कानपुर नगरचकेरी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक शातिर आरोपी गिरफ्तार

 

सूर्या न्यूज 24 | कानपुर नगर से नफीस खान

कानपुर नगर के थाना चकेरी क्षेत्र में सोमवार (27 जुलाई 2026) को पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
घायल आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2016 से विभिन्न गंभीर धाराओं में लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल के दिनों में भी उस पर कई आपराधिक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।
आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी, एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि उपचार के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उसके आपराधिक गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि एनडीपीएस तथा अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
बाइट: पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) श्री सत्यजीत गुप्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!