
बैंकिंग न्यूज़ उन्नाव से अपडेट
उन्नाव। शहर स्थित शराब मिल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नगर पालिका की गाड़ी सड़क के बीचों-बीच खड़ी थी, लेकिन वहां किसी प्रकार की बैरिकेडिंग या सुरक्षा संकेत नहीं लगाए गए थे।
इसी दौरान युवक की गाड़ी नगर पालिका वाहन से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा नगर पालिका की बड़ी लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर उचित बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था।
मृतक युवक को लोधी समाज का बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है तथा स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है




