Best News StoryUnnaoक्राइमटॉप न्यूज़समस्या

उन्नाव जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र की ललऊखेड़ा चौकी अंतर्गत गर्दनखेड़ा गांव से मारपीट और कथित फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

👆👆👆👆👆👆👆
*🛑 बड़ी खबर | जनपद उन्नाव*

नमस्कार, आप देख रहे हैं सूर्या न्यूज 24, मैं हूँ आपके साथ…

उन्नाव जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र की ललऊखेड़ा चौकी अंतर्गत गर्दनखेड़ा गांव से मारपीट और कथित फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ हथियार जैसी वस्तु लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से वीरेंद्र सोनकर तथा दूसरे पक्ष से वासु और सुमित को सदर कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है।
यदि जांच में अवैध हथियार के प्रयोग की पुष्टि होती है, तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है और वायरल वीडियो की भी सत्यता की जांच की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और अवैध हथियारों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!