राष्ट्रीय पत्रकार महासभा व बाबा आम मंडी के द्वारा मैंगो पार्टी व पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय पत्रकार महासभा व बाबा आम मंडी के द्वारा मैंगो पार्टी व पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रिपोर्ट हबीब अल्वी
आसीवन उन्नाव। राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के तत्वावधान में मियागंज चौराहे पर बाबा आम मंडी में भव्य मैंगो पार्टी व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्नाव जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान पत्रकारों ने विभिन्न प्रजातियों के स्वादिष्ट आमों का आनंद लेने के साथ ही पत्रकार हितों, सुरक्षा और जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के समक्ष कवरेज के दौरान आने वाली चुनौतियों, उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों जैसी समस्याओं पर खुलकर विचार-विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी और कड़े कानून लागू किए जाने की मांग उठाई। साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प दिलाया गया।
बैठक में जनपद स्तर पर पत्रकारों के लिए आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य बीमा और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुलभ कराने पर भी जोर दिया गया।
उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल आपसी संवाद को मजबूत करते हैं, बल्कि पत्रकारों के बीच भाईचारा, एकता और संगठनात्मक मजबूती को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में मियागंज, बांगरमऊ, औरास, सफीपुर और उन्नाव मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार शामिल हुए। सभी ने मैंगो पार्टी के आयोजन की सराहना करते हुए इसे पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ने की एक सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक फैसल रहमान सफवी एवं राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुक पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक, सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसल रहमान सफवी, संस्थापक श्रवण कुमार पांडेय, डिप्टी चेयरमैन सतीश बाजपेई, संगठन मंत्री मोहम्मद जमाल, प्रदेश अध्यक्ष जैगम नकवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हबीब अल्वी, कुलदीप त्रिपाठी प्रदेश महासचिव , नगर पंचायत रसूलाबाद के अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी, बांगरमऊ के पूर्व पालिका अध्यक्ष इजहार खान ‘गुड्डू’, जमाल अहमद, मोहम्मद अब्बास, कलीम सिद्दीकी, वसीम अहमद, सलमान शफीक, सलमान आसिफ, सगीर हुसैन, तौहीद अहमद, वरिष्ठ पत्रकार फजलुर्रहमान, जमीर खान, अर्सलान खान, रानी खान जिला उपध्यक्ष उन्नाव , शब्बीर अली शाह ,और मुनारे प्रधान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


