
📰

बड़ी खबर | शुक्लागंज, जनपद उन्नाव
कोतवाली गंगा घाट थाना बना चोरों का हब?
दैनिक जीवन सुरक्षा टाइम्स जनपद उन्नाव से नफीस खान की
मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, पीड़िता ने वसूली और दबाव बनाने का लगाया आरोप?
सूर्या न्यूज 24 जनपद उन्नाव से नफीस खान
शुक्लागंज स्थित कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के रविदास नगर, गंगानगर से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता सबा अली, पत्नी जाहिद अली, ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि बीती रात दो व्यक्ति डायल-112 पुलिस के साथ उनके घर पहुंचे। उन्होंने उनके पति के बारे में पूछताछ की और मोबाइल नंबर लेकर चले गए।
पीड़िता का कहना है कि अगले दिन उन्हें चौकी बालूघाट से फोन कर बुलाया गया। वह अपने पति के साथ चौकी पहुंचीं, जहां कथित रूप से वही दोनों व्यक्ति पहले से मौजूद थे। शिकायत के अनुसार, उनसे कुछ युवकों के बारे में पूछताछ की गई और उन पर दबाव बनाया गया। पीड़िता का कहना है कि वह उन व्यक्तियों को नहीं जानती हैं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि चौकी प्रभारी बालूघाट अरुण कुमार त्रिपाठी के समक्ष यह कहा गया कि पीड़िता के पति के पास चोरी का मोबाइल फोन है। वहीं, पत्रकार नफीस खान के मौके पर पहुंचकर पूछे गए सवालों पर चौकी प्रभारी ने कथित रूप से लगाए गए आरोपों से इनकार किया।
इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली गंगाघाट में एक लिखित प्रार्थना-पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध वसूली या दबाव बनाने का प्रयास किया गया हो तो उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अब देखना होगा कि उन्नाव के पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह इस प्रकरण का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच के निर्देश देते हैं या नहीं तथा जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


