बगहा पुलिस जिले अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, कई अभियुक्त गिरफ्तार; 26 वारंट का निष्पादन, 94 लीटर से अधिक शराब बरामद।
बगहा पुलिस जिले अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, कई अभियुक्त गिरफ्तार; 26 वारंट का निष्पादन, 94 लीटर से अधिक शराब बरामद।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में 349 वाहनों की जांच, 1.24 लाख रुपये जुर्माना वसूला।
बगहा, पश्चिमी चंपारण। बगहा पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस कार्रवाई एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ बड़ी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद की गई। जिले में कुल 26 वारंटों का निष्पादन किया गया।पुलिस के अनुसार, पटखौली थाना की पुलिस ने वारंटी अभिमन्यु यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की। रामनगर थाना पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं चार वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।सेमरा थाना पुलिस ने वारंटी मोतिलाल यादव को गिरफ्तार किया, जिसे रिकॉल के आधार पर मुक्त कर दिया गया। पिपरासी थाना पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत बहिरी देवी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 4 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।चिउटाहां थाना पुलिस ने वारंटी कलाम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। लौकरिया थाना पुलिस ने वारंटी राजेश पटेल को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य आरोपियों को थाना लाकर रिकॉल के आधार पर मुक्त किया गया।बाल्मीकिनगर थाना पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत फरार अभियुक्त राजेश उरांव के विरुद्ध मामला दर्ज किया। वहीं दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। कार्रवाई के दौरान 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।नौरंगिया थाना पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत फरार अभियुक्त तिगिया देवी के विरुद्ध मामला दर्ज किया। पुलिस ने 17 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की।धनहां थाना पुलिस ने फरार अभियुक्त डब्लू उर्फ वीरेंद्र यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया। इसके अलावा मद्यनिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं एवं बीएनएस की धारा 170 के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। इस कार्रवाई में 63 लीटर देशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।चौतरवा थाना पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत चार आरोपियों तथा एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक के अनुसार, बगहा पुलिस जिले में अभियान के दौरान 349 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में 1 लाख 24 हजार रुपये की शमन राशि वसूल की गई।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, फरार एवं वारंटियों की गिरफ्तारी तथा शराबबंदी कानून के अनुपालन को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।


