प्रखंड सह अंचल बगहा-02 कार्यालय परिसर से ब्लू रंग की अपाची BR22AU3881 नंबर की बाईक गायब, अंचल नाजिर ने थाने में दिया आवेदन।
बिहार डेस्क,बगहा। प्रखंड सह अंचल बगहा-2 मुख्यालय परिसर से शनिवार को ब्लू रंग की अपाची मोटरसाइकिल गायब हो गई। घटना को लेकर अंचल बगहा-2 के नाजिर सोहन उरांव ने पटखौली थाने में आवेदन देकर मोटरसाईकिल की खोजबीन कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।थाने में दिए आवेदन के अनुसार, सोहन उरांव अंचल बगहा-2 कार्यालय में नाजिर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार, 19 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे वह अपनी ब्लू रंग की अपाची मोटरसाईकिल (नंबर BR22AU3881) से प्रखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बाइक को कार्यालय के बरामदे में खड़ा किया और अंचल कार्यालय के कार्य में लग गए।कुछ देर बाद जब वह कार्यालय से बाहर निकले तो जिस स्थान पर बाइक खड़ी की थी, वहां मोटरसाईकिल नहीं मिली। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका।इसके बाद अंचल नाजिर सोहन उरांव ने पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत को आवेदन देकर प्रखंड कार्यालय परिसर से गायब मोटरसाईकिल की खोजबीन कराने, प्राथमिकी दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।