Best News StoryE-PaperFeaturedGood workMobile PhonesNew LookPolice Good Workक़ानूनी जानकारीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

एसपी ने पुलिस केंद्र के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

अभिलेखों व पंजियों की जांच कर अधिकारियों-कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

एसपी ने पुलिस केंद्र के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

 

अभिलेखों व पंजियों की जांच कर अधिकारियों-कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

बगहा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार ने पुलिस केंद्र, बगहा स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालयों में संधारित अभिलेखों, पंजियों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यालयीन कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने सभी कार्यालयों में कार्यों के सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक ने कार्यालयों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा लंबित कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!