बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सांसद सुनील कुमार ने किया दौरा, राहत सामग्री का किया वितरण।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सांसद सुनील कुमार ने किया दौरा, राहत सामग्री का किया वितरण।
बिहार डेस्क,बगहा। प्राकृतिक आपदा बाढ़ को लेकर वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने बगहा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सांसद की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित रूप से राहत सामग्री भी पहुंचाई गई।सांसद सुनील कुमार ने प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ प्रभावित लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रभावित लोगों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाने को कहा।सांसद सुनील कुमार ने बगहा प्रखंड के चखनी रजवटिया, नगर परिषद क्षेत्र सहित वाल्मीकिनगर के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे घबराएं नहीं, सभी लोग उनके साथ हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से सुरक्षित रहने के लिए ऊंचे स्थानों पर शरण लेने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर तत्काल उनके संपर्क नंबर पर सूचना दें। हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।मौके पर पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह, जिला प्रवक्ता राकेश सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह, बगहा-1 प्रखंड अध्यक्ष उमा पटेल, अनुराग पांडे, इजहार सिद्दीकी, पप्पू पांडे, मोहम्मद नबी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






