E-PaperGood workNew LookPolice Good Workक़ानूनी जानकारीक्राइमटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारलोकल न्यूज़समीक्षा
Trending

मासिक अपराध गोष्ठी:बगहा में अपराध पर एसपी का ‘ऑपरेशन सख्ती’, लापरवाही पर कार्रवाई तय।

एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में आगमी दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था समेत लंबित कांड, वारंट और गश्ती की समीक्षा।

मासिक अपराध गोष्ठी:बगहा में अपराध पर एसपी का ‘ऑपरेशन सख्ती’, लापरवाही पर कार्रवाई तय।

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगा पुरस्कार : बगहा एसपी राजेश कुमार

एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में आगमी दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था समेत लंबित कांड, वारंट और गश्ती की समीक्षा।बिहार डेस्क,बगहा। पुलिस अधीक्षक,बगहा राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस जिला बगहा के पुलिस सभागार में सितंबर-2026 की जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय,सभी पुलिस उपाधीक्षक,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पुलिस निरीक्षक अंचल,थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। अपराध गोष्ठी में एसपी राजेश कुमार ने अपराध नियंत्रण,लंबित कांडों के निष्पादन,वारंट, गश्ती, वाहन जांच, बालू खनन,शराबबंदी और आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।एसपी ने आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कांडों का ससमय निष्पादन करते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने तथा गंभीर एवं महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संदिग्ध वाहनों की सघन जांच के साथ वाहन जांच अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने को कहा। पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों का भी समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार छापेमारी करते हुए कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं मद्यनिषेध अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ निरंतर छापेमारी एवं प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। वारंट एवं अन्य न्यायालयीय आदेशों का भी ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।डायल-112 एवं सीसीटीएनएस से जुड़े कार्यों का प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन करने तथा पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के माध्यम से छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं जागरूकता को प्राथमिकता देने को कहा गया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि बगहा पुलिस जिला में बीते सितंबर माह के दौरान कुल 411 गिरफ्तारियां की गईं। इनमें कांडों में 249 तथा वारंट में 162 गिरफ्तारियां शामिल हैं। इस दौरान 314 बीडब्ल्यू, 628 एनबीडब्ल्यू एवं 54 कुर्की का निष्पादन किया गया। सितंबर माह में न्यायालय से 18 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। इनमें हत्या के 8, पॉक्सो एक्ट का 1, आर्म्स एक्ट का 1, उत्पाद अधिनियम का 1 तथा विविध मामलों के 7 अभियुक्त शामिल हैं। उत्पाद अधिनियम के 160 कांडों में 290 अभियुक्तों पर न्यायालय द्वारा कुल 11 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वाहन जांच के दौरान कुल 24 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं देशी एवं विदेशी शराब की कुल 1,586.775 लीटर बरामदगी हुई साथ ही 402.24 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। एसपी राजेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली का लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा,उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा,जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।मौके पर बगहा व रामनगर एसडीपीओ निहार भूषण, सत्येंद्र राम,डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत,बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार,महिला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी, एससी एसटी थानाध्यक्ष वंदना कुमारी, सेमरा थानाध्यक्ष पवन कुमार, चौतरवा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, यातायात थानाध्यक्ष अनुज कुमार सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!