E-PaperFeaturedFestivelकार्यक्रमटॉप न्यूज़धर्मबिहारभक्तिलोकल न्यूज़शारदीय नवरात्रि
Trending

मां दुर्गा के स्वरूप में नजर आईं बगहा की सलोनी गुप्ता, बॉम्बे बाजार से कचहरी मैदान तक दिखीं, श्रद्धालुओं ने ली सेल्फी; पूजा समिति ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

मां दुर्गा के स्वरूप में नजर आईं बगहा की सलोनी गुप्ता, बॉम्बे बाजार से कचहरी मैदान तक दिखीं, श्रद्धालुओं ने ली सेल्फी; पूजा समिति ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित।

बिहार डेस्क,बगहा। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर बगहा नगर के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में मां दुर्गा के स्वरूप में नजर आईं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सलोनी गुप्ता आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। मां दुर्गा की वेशभूषा में सजी सलोनी को देखने के लिए श्रद्धालुओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाईं। जय माता दी के जयकारे भी लगाएं।बगहा एक नगर के बॉम्बे बाजार स्थित पूजा पंडाल में मां जगदम्बे पूजा समिति की ओर से सलोनी गुप्ता का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मां दुर्गा के स्वरूप में सलोनी बॉम्बे बाजार से लेकर कचहरी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर तक नजर आईं। इस दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु, युवक-युवतियां उनके साथ तस्वीरें लेते दिखे।बगहा की सलोनी गुप्ता बगहा की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर के रूप में पहचान रखती हैं। वह अक्सर अलग-अलग वेशभूषा में वीडियो और रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई रील्स को लाखों में व्यूज मिलते हैं। अष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा का स्वरूप धारण कर उन्होंने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!