चाकू से जानलेवा हमले के मामले में बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार।
चाकू से जानलेवा हमले के मामले में बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार।
चाकू से हमला कर व्यक्ति को किया था गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दर्ज मामले का किया खुलासा।
बिहार डेस्क,बगहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक,बगहा राजेश कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। बगहा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की रात बगहा-1 क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जानलेवा हमले की घटना हुई थी। मामले में बगहा थाना कांड संख्या 348/26, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 118(1) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।घटना की सूचना मिलते ही बगहा पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और छानबीन के बाद मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तार आरोपियों में फखरुद्दीन मियां, पिता अख्तर मियां, निवासी डुमवलिया वार्ड संख्या-09, थाना पटखौली, जिला पश्चिम चंपारण; गणेश गोड़, पिता भोला गोड़, निवासी बटेसरा स्थान वार्ड संख्या-12, थाना पटखौली, जिला पश्चिम चंपारण; तथा आलोक कुमार, पिता राकेश गोड़, निवासी बटेसरा स्थान वार्ड संख्या-12, थाना पटखौली, जिला पश्चिम चंपारण शामिल हैं।इस छापेमारी दल में बगहा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शैलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सह पटखौली थानाध्यक्ष उत्पलकांत तथा पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार गुप्ता सहित बगहा और पटखौली थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।




