Best News StoryFeaturedMobile PhonesTechnologyUncategorizedWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया

बगहा एक प्रखंड के उप-प्रमुख के समर्थन में ग्रामीणों ने किया बांसगांव मंझरिया में आक्रोश प्रदर्शन, मुकदमा वापस लेने की किए मांग, ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय बगहा एक पर लगाए गंभीर आरोप

 

बगहा एक प्रखंड के उप-प्रमुख के समर्थन में ग्रामीणों ने किया बांसगांव मंझरिया में आक्रोश प्रदर्शन

अंचल कार्यालय बगहा एक के भ्रष्टाचार के विरुद्ध ग्रामीण हुए गोलबंद

ग्रामीणों ने लगाया नारा ” भ्रष्टाचार का केंद्र बना अंचल कार्यालय बगहा एक ”

उप प्रमुख पर दर्ज झूठा मुकदमे को वापस लेने की ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से की मांग

उप प्रमुख पर दर्ज झूठे मुकदमे को वापस नहीं लिया गया तो स्थानीय ग्रामीण एकजुट होकर अनुमंडल परिसर में अंचल कार्यालय बगहा एक और भ्रष्टाचार के विरुद्ध करेंगे विरोध प्रदर्शन

SURYANEWS24

Bhashkar Deewakar

बगहा।प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के उप-प्रमुख पर दर्ज एफआईआर के विरुद्ध बांसगांव मंझरिया पंचायत के ग्रामीण लोगों ने एकजुटता दिखाना शुरु कर दिया है।उप प्रमुख और कृष्णमोहन तिवारी के समर्थन में पंचायत के आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को अंचल कार्यालय बगहा एक के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया तथा घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग जिलाधिकारी प.चम्पारण,पुलिस अधीक्षक, बगहा व अनुमंडल पदाधिकारी,बगहा से की हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अंचल कार्यालय बगहा एक भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका हैं। जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने पर उपप्रमुख जयवर्धन मिश्र उर्फ रिमझिम मिश्र पर झूठा मुकदमा राजस्व कर्मचारी द्वारा दर्ज कराया गया है। प्रदर्शनकारियों में अब्दुल कलाम,कमल किशोर सिंह,मोहन कमकर,निप्पू चौबे,एकानंद सिंह,सुभाष सिंह,फुल महमद मियां,शेषनाथ चौधरी समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय बगहा एक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तथा जमीनी कागजातों व आवदेनों के साथ ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय का पुरजोर विरोध किया साथ ही अंचलाधिकारी,राजस्व अधिकारी व राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध मुर्दाबाद,अंचलाधिकारी होश में आओ,आदि का नारा लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि अंचल कार्यालय बगहा एक द्वारा लगातार भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की जा रही है। किसी भी छोटे मामले में भी पैसे की मांग की जाती है।इसी के खिलाफ में स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रखंड उपप्रमुख जयवर्धन मिश्र और कृष्णमोहन तिवारी का समर्थन करते हुए लगाए गए झूठे आरोप को वापस लेने की मांग की हैं।राजस्व कर्मचारी बैजू दिवाकर द्वारा उप प्रमुख जयवर्धन मिश्र पर लगाये गए आरोप को निराधार बताया हैं। इन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मैंने आवाज उठाया, खिलाफ में अंचल कर्मी द्वारा मुझ पर व कृष्णमोहन तिवारी पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस संबंध में पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना था कि उप प्रमुख पर दर्ज झूठा मुकदमा को वापस नहीं लिया गया तो हम सभी ग्रामीण एकजुट होकर अनुमंडल परिसर। में अंचल कार्यालय बगहा एक और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!