Best News StoryCrimeMake it ModernUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़समस्या

फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार?

  1. *कानपुर नगर से बड़ी खबर*

*फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार?

सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट

कमिश्नरेट कानपुर नगर की एसआईटी और थाना फीलखाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शिक्षा बोर्डों की फर्जी मार्कशीट, डिग्री, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और प्रोविजनल प्रमाणपत्र तैयार कर बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 59 फर्जी मार्कशीट, डिग्री एवं अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्र, 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अपराध से अर्जित ₹4,53,000 नकद बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह पिछले कई वर्षों से देशभर में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र तैयार कर उनकी बिक्री कर रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
इस मामले में थाना फीलखाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं, गिरोह के मास्टरमाइंड समेत अन्य फरार सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हैं और पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है।
*बाइट -पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल, कानपुर नगर।?*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!