नारायणी प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों की हुई बैठक, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की गई चर्चा
नारायणी प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों की हुई बैठक, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की गई चर्चा
निज संवाददाता
बगहा।बगहा अनुमंडल परिसर में नारायणी प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों की एक बैठक आहुत की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा एवं संचालन क्लब के महासचिव सह संस्थापक ठाकुर संजय कुमार द्विवेदी ने किया।बैठक में सर्वप्रथम प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिए ,और प्रेस क्लब की मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।वही पत्रकार हित से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिया गया।वही इस दौरान प्रेस क्लब के संगठन के साथ-साथ कोष की मजबूती पर भी चर्चा किया गया। क्लब के सदस्यों से आवश्यक सहयोग करने की अपील की गई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि ऐसे लोगों को किसी भी प्रकार का मीडिया कवरेज नहीं दिया जाएगा।न ही ऐसे लोगों के किसी भी कार्यक्रम में कोई भी स्थानीय पत्रकार शिरकत करेंगे। इसके बावजूद भी अगर ऐसे लोग पत्रकारों के विरुद्ध अनाप-शनाप बयानबाजी करने से बाज नहीं आएंगे तो क्लब द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं को लेकर जानकारी दिया गया की पत्रकारों द्वारा सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध खबरों को उजागर करने में उन्हें निरंतर धमकियां मिलती रहती हैं और उनके साथ मारपीट एवं अन्य कई दुर्घटनाएं भी होती हैं, जिससे कई कलमकार अपनी जान गवां चुके हैं। इसके साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होती है,जिसके कारण उन्हें अपना व परिजनों का गुजारा करने में भी काफ़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करना अति आवश्यक है। इसके साथ ही उनका बीस लाख तक का कैशलेस ईलाज़,नए पत्रकारों को ₹10,000 एवं 20 वर्ष तक कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकारों को ₹25,000 प्रति माह गुजारा भत्ता, एक करोड़ तक का जीवन बीमा, उन्हें अन्य योजना से लाभान्वित करना एवं आवास विकास व विकास प्राधिकरण के माध्यम से नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर भवन/प्लॉट उपलब्ध कराया जाना जनहित में जरूरी हैं।जिसकी बिहार सरकार से पुरजोर मांग की जायेगी।आगामी होली से पूर्व प्रेस क्लब की अगली बैठक करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर नारायणी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, ठाकुर संजय कुमार द्विवेदी ,निर्भय कुमार,विनय कुमार, भास्कर दिवाकर,उमेश दुबे,दरवेश खान,मो इसराफील अंसारी ,राजेश बैठा,आशुतोष जायसवाल,पिंटू कुमार,अजय कुमार चंदेल,बिरजू कुमार,भवन सिंह,सरफुद्दीन अंसारी आदि तमाम पत्रकार साथी शामिल रहें।


