बगहा पुलिस जिला में विभिन्न थानों की कारवाई में 6 अभियुक्त गिरफ्तार,वाहन जांच के दौरान 17,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया
बगहा पुलिस जिला में विभिन्न थानों की कारवाई में 6 अभियुक्त गिरफ्तार,वाहन जांच के दौरान 17,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया
बगहा पुलिस जिला में वाहन जांच के दौरान 17,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया
निज संवाददाता
बगहा।बगहा पुलिस जिला द्वारा विगत 24 घटों में कुल- 6 गिरफ्तारी की गई है,कुल-14 वारंटो का निष्पादन किया गया है, जिसमें जमानतीय 09 एवं अजमानतीय 07 है।उक्त जानकारी बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने दिया।उन्होंने बताया कि बीते 2 मार्च को 24 घंटे की कारवाई में बगहा पुलिस जिला में कुल छः अभियुक्तों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग अलग मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि गोबरहिया थाना काण्ड सं0-04/24,धारा-302/201/34 भा०द०वि० के प्राथमिकी अभियुक्त 27 वर्षीय चंदन मुण्डा,पे० पन्नालाल मुण्डा, सा०-पूर्वी दोकनी (मुआरहवा दोन), थाना-गोबरहिया,जिला प० चम्पारण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।लौकरिया थाना द्वारा अन्य काण्ड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।वही वाल्मीकिनगर थाना द्वारा अन्य काण्ड में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।इसके अतिरिक्त भी बगहा पुलिस जिला में द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया। वाहन जॉच के कम में यातायात थाना द्वारा-11,000, रामनगर थाना द्वारा – 4,000, धनहाँ थाना द्वारा-2,000, कुल-17,000 रूपया का जुर्माना लगाया गया।