Crimeझमाझम ख़बरदेश दुनिया

बगहा पुलिस सख्त: 13 अभियुक्त गिरफ्तार,तीन देशी कट्टा,चार जिन्दा कारतूस एवं दो मोटरसाईकिल बरामद,

बगहा पुलिस सख्त: 13 अभियुक्त गिरफ्तार,तीन देशी कट्टा,चार जिन्दा कारतूस एवं दो मोटरसाईकिल बरामद,

10 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाईकिल बरामद

बगहा पुलिस द्वारा वाहन जांच में 8000 रुपए का लगाया गया जुर्माना

बाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष एवं आईटीबीपी बल के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों को भयमुक्त वातावरण में मतदान करने को कहा गया

भास्कर दिवाकर

बगहा।बगहा पुलिस जिला द्वारा सोमवार को विगत 24 घंटो मे कुल 13 गिरफ्तारी की गई है।कुल-09 वारंटो का निष्पादन किया गया है, जिसमें जमानतीय 01 एवं अजमानतीय 08 है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस रिलीज जारी कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना द्वारा गोलीकांड मामले में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और तीन देशी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस एवं दो मोटरसाईकिल बरामदगी की गई।धनहाँ थाना द्वारा अन्य काण्ड में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।बथवरिया थाना द्वारा अन्य काण्ड में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।भैरोगंज थाना द्वारा शराब के काण्ड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 10 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाईकिल बरामदगी की गई।रामनगर थाना द्वारा शराब के काण्ड में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।अगामी लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर पुलिस जिला बगहा के बाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष एवं आईटीबीपी बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन,फ्लैग मार्च कर अभियुक्तों के विरूद्व छापेमारी एवं वल्नरेबल (असुक्षित)टोला में घुम-घुम कर कमजोर वर्ग के लोगों से सम्पर्क कर भयमुक्त वातावरण में मतदान करने को कहा गया।बगहा पुलिस द्वारा सोमवार को अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया।जॉच के कम में यातायात थाना द्वारा-3,000, रामनगर थाना द्वारा-5,000, इस प्रकार कुल-8,000 रूपया का जुर्माना लगाया गया।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!