ArchitectureMake it ModernRecipesReviewsUncategorizedझमाझम ख़बरदेश दुनिया

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने बगहा में कटाव रोधी कार्य का किया निरीक्षण, दिया सख्त निर्देश

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने बगहा में कटाव रोधी कार्य का किया निरीक्षण, दिया सख्त निर्देश

 

निज संवाददाता

बगहा।बगहा नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ला के पास गंडक तट पर 9.40 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि से कराए जा रहे कटावरोधी कार्य में अनियमितता की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा कि जा रही थी। जिसके आलोक में मंगलवार के दिन जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर अजय कुमार व अधीक्षण अभियंता नवलकिशोर भारती कार्य स्थल पर पहुंच कर भौतिक निरीक्षण किया। इसके साथ दोनों वरीय अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संवेदक को सख्त हिदायत दी कि वे गुणवत्ता का अनुपालन सुनिश्चित करें। कार्य में अनियमितता या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने अपने मातहत अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग का निर्देश भी दिया गया। गौरतलब हो कि शास्त्रीनगर मोहल्ले सहित नगर को गंडक नदी के कटाव से बचाव हेतु बोल्डर पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में अनियमिता का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया था।मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य में हो रही अनियमितता की शिकायत मिली थी। इसी आलोक में स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। कार्य में लापरवाही पाई गई, जिसे शीघ्र दुरुस्त करने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य निर्धारित समय से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। शास्त्री नगर, वार्ड नंबर 16 में दिनेश पटेल के घर से डुमवलिया मोहल्ला के पास तक बोल्डर पिचिंग का निर्माण कराया जा रहा है। बरसात से पहले ही कटावरोधी कार्य पूरा कर लेना होता है। शास्त्रीनगर के समीप कराए जा रहे इस कार्य की शुरुआत 17 दिसंबर से हुई थी। मई महीने के अंत तक कार्य पूरा कर लेने की समय सीमा निर्धारित है। कार्य की धीमी रफ्तार पर चीफ इंजीनियर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित एजेंसी को ससमय कार्य पूरा नहीं करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी भी दी।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!