अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

सूर्या न्यूज संवाददाता उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में वृद्ध को सीएचसी हसनगंज पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव छित्तेपुर निवासी मैकू रैदास उम्र 70 वर्ष साइकिल से घर से एक किलो मीटर दूर हसनापुर गांव के पास आम के बाग की रखवाली करने जा रहे थे तभी लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर गांव हसनापुर के समीप सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए मियागंज की तरफ भाग गया। टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी हसनगंज में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चार बेटे बड़ा बेटा राजवीर, संतोष, शिव कुमार, नीरज सहित पत्नी मैकी का रो-रोकर कर बुरा हाल है।कोतवाली प्रभारी चंद्र कांत मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नही दी है। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

