Best News Story

लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं ने काफी उत्साह के साथ किये मतदान, विधायक व एसपी ने भी किया मतदान

बगहा अनुमंडल में लोगों ने वाल्मीकिनगर लोकसभा चुनाव के लिए उत्साह के साथ किया मतदान

बगहा पुलिस अधीक्षक ने अपने पत्नी के साथ किया मतदान

 

बगहा विधायक राम सिंह ने भी अपने पत्नी के साथ किया मतदान

 

5 बजे शाम में मिले सूचना में वाल्मीकिनगर 01 विधानसभा क्षेत्र में 50.3, बगहा 04 विधानसभा में 50.2, रामनगर 02 विधानसभा में 58 प्रतिशत मतदान हुआ

 

 

भास्कर दिवाकर

बगहा।बगहा अनुमंडल में शनिवार को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता काफी उत्साह के साथ मतदान किया। जिसमें बगहा,वाल्मीकिनगर,धनहा,भितहा,मधुबनी,रामनगर, हरनाटांड, दोन आदि क्षेत्र में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया।वही लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहें। जहां प्रशासन द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण एवं व्यवस्था आदि की देखरेख करते नजर आए। वही इस बार कई नए वोटरों ने भी मतदान कर लोकसभा में अपनी भागीदारी निभाएं।लोगों में उत्साह इतना था कि लोग चिलचिलाती धूप और गर्मी को नज़रअंदाज करते हुए मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किए। इसी बीच बगहा पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने अपने पत्नी के साथ प्राथमिक विद्यालय उर्दू डुमवलिया बगहा दो में लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह के साथ मतदान किया। इसके साथ ही बगहा विधायक राम सिंह ने भी अपने पत्नी के साथ मध्य विद्यालय भावल में मतदान किया।वाल्मीकि नगर लोक सभा सीट के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर लोकसभा के इस पर्व में अपनी भागीदारी मतदान के जरिए मत देकर किया। सूचना मिलने तक शांतिपूर्ण तरीके से बगहा अनुमंडल क्षेत्र में लोगों ने मतदान किया।सूचना मिलने तक 5 बजे शाम तक वाल्मीकिनगर 01 विधानसभा क्षेत्र में 50.3, बगहा 04 विधानसभा में 50.2, रामनगर 02 विधानसभा में 58 प्रतिशत मतदान हुआ।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!