बाइक की टक्कर से महिला मजदूर की इलाज के दौरान मौत

बाइक की टक्कर से महिला मजदूर की इलाज के दौरान मौत
उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बाइक की टक्कर लगाने से महिला मजदूर के जख्मी होने पर देर रात इलाज दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम बाद परिजन मुआवजे की मांग को लेकर शव को लेकर निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी गेट लेकर पहुंचे और हंगामा करते हुए गेट तोड़कर ईंट-पत्थर चलाने लगे।इससे गाड़ों और कर्मियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच प्रबंध तंत्र व परिजनों से बातचीत कर मामला शांत करवाने का प्रयास किया। मगर मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। पुलिस लगातार मैनेजर ठेकेदार से वार्ता कर रही है।असोहा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के रहने वाले रेखा (35) नवाबगंज हाईवे स्थित निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी में श्रमिक का कार्य करती थीं। बीती शाम काम समाप्त होने के बाद वह घर जा रही थीं। हाईवे पर सड़क पार करते समय अजगैन थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी बाइक सवार आदित्य (20) पुत्र रवि प्रकाश ने महिला श्रमिक रेखा को टक्कर मार घायल कर दिया था। हादसे के बाद परिजन सीएचसी व जिला अस्पताल के बाद इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई थी।परिजन काफी लोगों के साथ शव को लेकर यूनिवर्सिटी गेट पर पहुंचे और मुआवजा को लेकर हंगामा करते हुए गेट के अन्दर घुस गए, जिससे कर्मियों में भगदड़ मच गई। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने के लिए जिम्मेदारों से बात करने की कोशिश की, पर बात नहीं हो सकी। यूनिवर्सिटी प्लांट मैनेजर जगरूप सिंह से बात करने पर बताया कि मुआवजे की बात की जानकारी ऊपर अधिकारियों को दे दी गई है। अभी कोई जवाब नहीं आया है। इंस्पेक्टर अवनीश सिंह ने बताया कि ठेकेदार ऋषि के माध्यम से मृतका रेखा काम करती थी। उससे यूनिवर्सिटी का कोई लेना देना नहीं है। ठेकेदार को बुलवाया गया है।
24 सूर्य न्यूज़ रिपोर्टर हरिओम

