5 अभियुक्त गिरफ्तार,1283 लीटर अंग्रेजी शराब,01 कार तथा 03 मोबाईल जब्त।



5 अभियुक्त गिरफ्तार,1283 लीटर अंग्रेजी शराब,01 कार तथा 03 मोबाईल जब्त।
बगहा पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान 1,01,375 रूपये का लगाया जुर्माना।
बगहा पुलिस जिला में अपराध नियंत्रण,विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बैंकों,वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई
एसपी ने कई जनता,परिवादियों की समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा पुलिस जिला में मंगलवार को विगत 24 घंटा में 05 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल-22 वारंट का निष्पादन किया गया है।जिसमें जमानतीय 20,अजमानतीय 02 और कुर्की 01 है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस रिलीज़ जारी करके दिया। उन्होंने बताया कि बगहा थाना,बथवरिया थाना,चौतरवा थाना,रामनगर थाना द्वारा शराब के कांड, वारंट एवं अन्य काण्ड में 05 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही 1283 लीटर अंग्रेजी शराब, 01 कार तथा मोबाईल 03 जब्त किया गया। इस संबंध में चौतरवा थाना द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया।जॉच के क्रम में धनहाँ थाना द्वारा-46,375, यातायात थाना द्वारा-22,000, रामनगर थाना द्वारा-16,000, पटखौली थाना द्वारा-7,000, बगहा थाना द्वारा-6,000, चौतरवा थाना द्वारा-4,000 इस प्रकार कुल-01,01,375 रूपये का जुर्माना लगाया गया। बुधवार को एसपी,बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार को विभिन्न थाना अंतर्गत अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बैंकों,वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई साथ ही एसपी बगहा के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में कई आम जनता,परिवादियों की समस्याओं को सुना तथा एसपी ने समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
