बगहा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब व लॉटरी के साथ 10 गिरफ्तार, 112 लीटर से अधिक शराब जब्त।
एसपी बगहा रामानंद कौशल के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बैंक जांच किया गया।

बगहा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब व लॉटरी के साथ 10 गिरफ्तार, 112 लीटर से अधिक शराब जब्त।
बगहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शराब व लॉटरी कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि नौरंगिया थाना द्वारा धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2018 के तहत लाल बाबू महतो पे. रामायण महतो और निजीश कुमार पे. उमेश यादव को गिरफ्तार किया गया।धनहा थाना द्वारा धारा 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2018 के तहत नन्हे मिश्रा पे. अशोक मिश्रा तथा धारा 170 बीएनएस के तहत राज कुमार, कन्हैया गोड और बलराम गोड तीनों पे. माया गोड को गिरफ्तार किया गया।चौतरवा थाना द्वारा धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2018 के तहत अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है।भैरोगंज थाना द्वारा धारा 303(2) बीएनएस के तहत सुलट बीन पे. श्रवण बीन को गिरफ्तार किया गयारामनगर थाना द्वारा धारा 318(4)/3(5) एवं 7(3) लॉटरी अधिनियम व धारा 37 बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कृष्ण कुमार गुप्ता पे. योगी साह, सुजीत कुमार पे. अमर साह और प्रमोद प्रसाद पे. गंगा प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही भारी मात्रा में लॉटरी टिकट व नगद 28,380 रुपये और 106.86 लीटर अंग्रेजी शराब व 06 लीटर देशी चुलाई शराब समेत दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया।एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस जिले में 33 वारंट का निष्पादन किया गया। वाहन जांच के दौरान 215 वाहनों में 13,000 रुपये शमन राशि वसूली गई।पुलिस जिला बगहा द्वारा अपराध एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।एसपी बगहा रामानंद कौशल के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बैंक जांच किया गया।









