Best News Story

कैफे बंद कर अपने घर जा रहे युवक से बाइक सवार लुटेरों ने लूटे लाखो रुपए

कैफे बंद कर अपने घर जा रहे युवक से बाइक सवार लुटेरों ने लूटे लाखो रुपए
उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा बाईपास स्थित मनोकामना मंदिर के पास बीती देर रात एक इंटरनेट कैफे संचालक दुकान बंद करके घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर पर वार कर डेढ़ लाख रुपए नगदी छीनकर फरार हो गए। लूट की घटना मिलने के बाद एसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की है। खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया है। थाना अचलगंज क्षेत्र के हुलास खेड़ा गांव का रहने वाला शिवम वर्मा पुत्र बुद्धि लाल का इंटरनेट कैफे हैं। सोमवार की देर रात वह कैफे को बंद करने के बाद अपनी अपाचे बाइक से हुलास खेड़ा घर जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पास पहुंच ही था कि तीन अज्ञात बदमाशों के द्वारा उसे रोक लिया गया और सिर पर भारी चीज से वार कर घायल कर दिया।इसके पास मौजूद बैग में डेढ़ लाख रुपए और कुछ जरूरी कागजात छीनकर मौके से भाग निकले। थोड़ी देर बाद लूट की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस हुई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शिवम वर्मा से घटना की जानकारी ली।एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, सीओ सिटी सोनम सिंह समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल से घटना की विस्तृत जानकारी लेने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को देखा।एसपी ने लूट की घटना का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। दावा किया है कि सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा

सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!