
स्लग -उन्नाव में दबंगों ने ग्राम समाज की जमीन पर खड़े शीशम के हरे पेड़ों को चोरी से काटकर प्रशासन को दी खुली चुनौती

एंकर – खबर उन्नाव जनपद के थाना एफ चौरासी के अंतर्गत सकरौली गांव की है
जहां पर गांव के ही राम दुलारे पुत्र श्याम लाल ने जिलाधिकारी उन्नाव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि भूमि नम्बर दो सौ ग्यारह रकबा जीरो दसमलव सात सौ इक्कीस हेक्टेयर पर अपना घूरा पुरखों से डालता चला आ रहा है लेकिन कुछ बीते वर्षों से रामनाथ व शिवनाथ पुत्रगण कुंजी लाल जबरदस्ती उक्त भूमि पर कब्जा करने की नियत बनाए हुए हैं शिवनाथ सिंह पूर्व में पुलिस में एस आई के पद पर कार्यरत रहे हैं वर्तमान में रामनाथ का बेटा भी पुलिस में कार्यरत है जिसके चलते अपनी पहुंच और हनक और दमदारी के बल पर पुलिसिया रौब दिखाकर जमीन हड़पना चाह रहे हैं दिनांक छब्बीस पाॅंच दोहजार छब्बीस की बीती रात दबंगों ने रामदुलारे का घूरा हटाकर फेंक दिया और मिट्टी डालकर टीन सेड डाल दिया और धमकी दी हम लोग पुलिस में हैं जान से मार डालेंगे हमारा कुछ नही बिगड़ेगा वहीं बीती छब्बीस तारीख की रात को ही ग्राम समाज की जमीन पर खड़े शीशम के हरे पेड़ों को चोरी से काट डाला जिस पर जिलाधिकारी उन्नाव से लिखित शिकायत की गई जिलाधिकारी उन्नाव ने मामला गम्भीरता से संज्ञान में लेते हुए तहसील प्रशासन बाॅंगरमऊ को निर्देशित करते हुए कार्यवाही करने के लिए आदेश पारित किया उपजिलाधिकारी बाॅंगरमऊ ने आदेश का पालन करते हुए कानून गो लेखपाल को मौके पर जाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देश जारी किए हमारे संवाददाता नवराज सिंह ने लेखपाल से फोन पर वार्ता कर हकीकत जानना चाहा तो लेखपाल ने पूर्व में तैनात लेखपाल का हवाला देते हुए फोन काट दिया वहीं वन विभाग के रेंजर विद्यार्थी से फोन पर हुई वार्ता में चोरी से कटे ग्राम समाज की जमीन पर खड़े हरे शीशम के पेड़ों का जुर्माना वसूलने की बात बताई गई तहसील लेखपाल के द्वारा ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर खड़े हरे शीशम के पेड़ों को चोरी से काटने वाले चोरों के ऊपर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है यदि सभी तहसील लेखपाल इसी तरह कार्य करने लगे तो सरकारी सम्पत्ति का क्या होगा।।
सूर्या न्यूज 24चैनल से नवराज सिंह की खास रिपोर्ट