65वीं वाहिनी एसएसबी बगहा तथा अनुमंडल बगहा के द्वारा “नारी शक्ति का जन जागरण : एक पहल देश के लिए” “नारी का स्वाभिमान : स्वतन्त्रता, सुरक्षा और सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन।
65वीं वाहिनी एसएसबी बगहा तथा अनुमंडल बगहा के द्वारा “नारी शक्ति का जन जागरण : एक पहल देश के लिए” “नारी का स्वाभिमान : स्वतन्त्रता, सुरक्षा और सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन।





65वीं वाहिनी एसएसबी बगहा
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा। 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया शिविर बगहा और अनुमंडल बगहा के द्वारा “नारी शक्ति का जन जागरण : एक पहल देश के लिए” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम सहकारी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बगहा -2 के प्रांगण में आयोजित किए गया इस कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा डाक्टर अनुपमा सिंह (एसडीएम) एवं नंदन सिंह मेहरा, कमांडेंट 65 वाहिनी के मार्गदर्शन में किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी,पश्चिम चंपारण थी । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना जैसे हिंसा के प्रकार एवं उनसे संबन्धित कानूनी प्रावधान, पुलिस में रिपोर्ट करने की प्रक्रिया, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, पाक्सो अधिनियम 2012, सुरक्षा योजनाएं और आपातकालीन प्रतिक्रियाएं, सुरक्षित यौन संबंधो का महत्व, संक्रमण और यौन संचारित रोगों का जोखिम, लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ जागरूकता ( सहमति का महत्व, गुड टच और बैड टच,यौन हिंसा ),सहायता और समर्थन प्राप्त करना, पीड़ितों के लिए पुनर्वास कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा और आनलाइन हिंसा (साइबर बुलिंग), मनोवैज्ञानिक सहायता और हेल्पलाइन,यौन उत्पीड़न के बाद चिकित्सा सहायता,घरेलू हिंसा के लक्षण और सहायता के उपाय,साइबर सुरक्षा के नियम, हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयास,आत्मरक्षा के सरल उपाय ,नारी शक्ति का उत्थान कैसे किया जाए तथा महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज कैसे उठाएँ तमाम विषयों पर जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में डाक्टर नवनीत कौर- सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया शिविर बगहा,प्रतिमा प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, बगहा-1,अभिनव तिवारी अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी,मोनिका प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी रामनगर, सावित्री दास बाल विकास परियोजना अधिकारी बगहा-2, सांभवी- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ठकराहा, साक्षी मिश्रा,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बगहा एक,लक्ष्मी खत्री- सामाजि कार्यकर्ता,आकांक्षा गौतम सब इंस्पेक्टर बगहा थाना,शशांक शेखर सहायक सरकारी अधिवक्ता,नागेंद्र प्रसाद- प्रधानाध्यापक सहकारी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल एवं 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया शिविर बगहा के जवान उपस्थित थे।