बगहा पुलिस की कार्रवाई में 16 अभियुक्त गिरफ्तार, 33 लीटर देशी चुलाई शराब,शराब बनाने का उपकरण तथा गैस चुल्हा जब्त
बगहा पुलिस की कार्रवाई में 16 अभियुक्त गिरफ्तार, 33 लीटर देशी चुलाई शराब,शराब बनाने का उपकरण तथा गैस चुल्हा जब्त ।




बगहा पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान 02,11,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
बगहा पुलिस जिला के सभी थाना अंतर्गत वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा,आपराधिक घटना की रोकथाम,यातायात नियमों का पालन की दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारी,कर्मियों के द्वारा बैंकों,वाहनों की सघन जाँच की गई
11 sep 2024
बिहार डेस्क/ भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 16 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल-10 वारंट का निष्पादन किया गया है जिसमें जमानतीय 01 अजमानतीय 09 हैं। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत कुमार सरोज ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया। उन्होनें बताया कि चौतरवा थाना,रामनगर थाना, गोबरहिया थाना, भैरोगंज थाना,पटखौली थाना द्वारा शराब के काण्ड, वारंट तथा अन्य कांड मामले में 16 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही 33 लीटर देशी चुलाई शराब,शराब बनाने का उपकरण तथा गैस चुल्हा जब्त किया गया।एसपी ने आगे बताया कि बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया। जाँच के क्रम में रामनगर थाना द्वारा-75,000,धनहाँ थाना द्वारा-40,000 पटखौली थाना द्वारा-32,000,यातायात थाना द्वारा-26,500, चौतरवा थाना द्वारा-24,000,बगहा थाना द्वारा-13,500, इस प्रकार कुल-02,11,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला के सभी थाना अंतर्गत वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा,आपराधिक घटना की रोकथाम,यातायात नियमों का पालन की दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारी,कर्मियों के द्वारा बैंकों,वाहनों की सघन जाँच की जा रही हैं।एसपी,बगहा के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में कई जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों के शिकायतों का निस्तारण हेतु संबन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देशित किया गया।

