Best News StoryFeaturedHealth & FitnessMake it ModernMobile PhonesTravelWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया

सेमरा कटकुईया पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता आभियान चलाया गया,स्वच्छता कर्मियो को किया शपथ ग्रहण।

सेमरा कटकुईया पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता आभियान चलाया गया,स्वच्छता कर्मियो को किया शपथ ग्रहण।

स्वच्छता पर्यवेक्षक,स्वच्छता कर्मियो ने स्वच्छ्ता के प्रति किया सयुक्त रुप से शपथ ग्रहण।

स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किये जागरूक एवं प्रेरित।

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।प्रखंड बगहा दो के पंचायत राज सेमरा कटकुईया में बुधवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक जमाल अफरोज के निर्देश के आलोक में स्वच्छता पर्यवेक्षक अनमोल कुमार और कर्मियो ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ-सफाई कार्य किया गया।स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता पर्यवेक्षक अनमोल कुमार एवं स्वच्छता कर्मियों के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई किया और जगह जगह जमा कूड़ा का निष्पादन किया गया साथ ही सभी स्वच्छता कर्मियो ने सयुक्त रूप शपथ भी ग्रहण किया। बीसी जमाल अफरोज ने बताया कि प्रखंड बगहा दो अंतर्गत सेमरा कटकुईया पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मियों के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए हम अपनी गांव,मुहल्ले, सार्वजनिक स्थानों व घर के आसपास साफ सफाई रखेंगे। न गंदगी करेंगे न किसी को करने देंगे साथ ही ग्रामीण यत्र तत्र कूड़ा- कचरा नहीं फेंकने तथा आसपास साफ सफाई रखने हेतु प्रेरित किया।मौके पर तमाम स्वच्छता कर्मी मौजुद रहें।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!