बीडीओ प्रदीप कुमार ने चखनी रजवटिया पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
बीडीओ प्रदीप कुमार ने चखनी रजवटिया पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
बिहार डेस्क/ भास्कर दिवाकर
बगहा।जिलाधिकारी,पश्चिमी चम्पारण दिनेश कुमार राय के निर्देश के आलोक मे गुरुवार को बगहा एक प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा चखनी रजवटिया पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने चखनी रजवटिया पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 198 और 199 का विधिवत रूप से जांच किया।निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने दोनो आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की स्थिति,शौचालय, साफ़-सफ़ाई,टीएचआर पंजी,बिजली की सुविधा,बच्चों की उपस्थिति,ड्रेस कोड,बच्चों और सेविका सहायिका की उपस्थिति पंजी सहित केंद्र में नामांकित बच्चों को मेनू के अनुसार खाद्य पदार्थ मिलता है या नहीं,की जांच करते हुए सेविका,सहायिकाओं से विस्तृत जानकारी प्राप्त की साथ केंद्र के बच्चों से भी जानकारी लिया।
बीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर नामांकित बच्चों की उपस्थिति कम था और बच्चे ड्रेस कोड में नहीं थे और न ही रजिस्टरों का संधारण था।बच्चों के स्वास्थ्य जांच एवं पोशाक तथा स्कूल पूर्व शिक्षा के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान बीडीओ ने उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका,सहायिकाओं को केंद्र संचालन को लेकर सख्त निर्देश दिया।उन्होंने बताया कि जांच में दोनो आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनियमितता पाई गई।वही जांच प्रतिवेदन जिला कार्यालय को भेज दिया गया।


