Best News Story

मुख्य विकास अधिकारी ने लर्निंग सेंटर का फीता काट कर किया शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने लर्निंग सेंटर का फीता काट कर किया शुभारंभ 

मुख्य विकास अधिकारी ने लर्निंग सेंटर का फीता काट कर किया शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने लर्निंग सेंटर का फीता काट कर किया शुभारंभ

Surya News संवाददाता उन्नाव। मियागंज विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत भवन पनापुर कला में लर्निंग सेंटर का फीता काट मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने उद्घाटन करते हुए मौजूद लोगों से कहा कि पंचायत कार्यो के उपयोग के अलावा बनाए गए पुस्तकालय का ग्रामीण लाभ उठाए यहां किसानी व अन्य पुस्तके उपलब्ध होगी ।

मियागंज ब्लॉक के गांव पनापुर में बनाए गए लर्निंग सेंटर का मुख्य विकास अधिकारी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि गांव विकास की ओर बढ़ रहे है शासन द्वारा पंचायत को बेहतर कार्यालय उपलब्ध कराकर विकास की योजनाए तैयार करने व अन्य जनप्रतिनिधियों से समन्यवय बनाने के लिए सुविधाओं वाला लर्निंग सेंटर बनाया जहां प्रधान नियमित रूप से बैठ कर ग्रामीणों का कार्य भी कर सकता है। ध्यान रक्खे पंचायत का गठन ग्रामीणों द्वारा किया जाता है कुछ लोग हो सकते है जो राजनैतिक विरोध का सोच प्रधान के घर जाने में संकोच करे। आप अपने कार्यालय में नियमित रूप से बैठेंगे तो तमाम लोग पहुंच कर अपनी बात कह सकते है। उन्होंने पंचायत समिति को आकर्षित कर कहा कि विकास योजनाओं में क्रम अवश्य बनाए अधिक लोगों के उपयोग को प्राथमिकता दें।आवास जैसी योजनाओं में पात्रता के आधार पर चयन करें पात्र व्यक्ति लाभान्वित होगा तो आपको लंबे समय तक याद रक्खेगा ।

मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने उद्घाटन औपचारिकाए पूर्ण कर बनाए गए मीटिंग हाल, कम्यूटर कक्ष ,कार्यालय का निरीक्षण किया उनके साथ डी सी मनरेगा भी मौजूद रहे। शुभारंभ कार्यक्रम में आए अतिथियों को पुष्प भेंट कर स्वागत करने वालो में खण्ड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी निर्मल कुमार, प्रधान गुड्डू राठौर पंचायत सचिव वेद प्रकाश, सुमित मिश्रा, पंचायतक सहायक संजय कनौजिया, पूर्व प्रधान मुकेश कनौजिया, प्रधान लगलेसरा प्रदीप कनौजिया के अलावा समस्त कार्यालय अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!