प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने दिए गए उचित परामर्श।
अर्बन पीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर में 55 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने दिए गए उचित परामर्श।
बिहार डेस्क/बगहा।शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा -02 में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं को जांच किया गया। अर्बन पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० राजेश सिंह नीरज के नेतृत्व में आयोजित शिविर में प्रखंड के शहरी क्षेत्र की 55 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० रणवीर सिंह, सीएचओ विजेंद्र सिंह,कृष्णा राम,मनीष मांजू, एएनएम किरण कुमारी,ममता कुमारी,रुबिता कुमारी,शिल्पी कुमारी,एलटी बिट्टू कुमार समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच में सहयोग किया। इस दौरान गर्भावस्था के दौरान होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव तथा रोगग्रस्त महिलाओं को गर्भावस्था के ईलाज के लिए चिकित्सक के संपर्क में रहने की सलाह दी गई। शिविर में गर्भवती माताओं का हीमोग्लोबिन,ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप,एचआईवी,यूरिन आदि की जांच की गई। उपस्थित डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को उचित परामर्श देते हुए हरी सब्जियां, फल,अंकुरित अनाज के अलावा अन्य पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी और उनमें कैल्शियम,आयरन और अन्य आवश्यक दवाईयों का वितरण भी किया। शिविर में मौजूद एएनएम ममता कुमारी,किरण कुमारी के द्वारा गर्भवती महिलाओं को निर्धारित समय पर जांच कराने संस्थागत प्रसव गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरे के गंभीर लक्षणों परिवार नियोजन, वाहन सुविधा,जननी शिशु सुरक्षा योजना की जानकारी दी गई साथ ही गर्भवती महिलाओं वजन जांच किया गया और इसके साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का रक्त जांच एवं पेशाब जांच का सैंपल लिया गया। यह कार्यक्रम शहरी पीएचसी में प्रत्येक माह के 9 और 21 तारीख को आयोजित कर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा उपलब्ध कराया जाता है।चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर में 55 से अधिक गर्भवती महिलाओं का सभी प्रकार जांच किया गया और उन्हें उचित परामर्श देते हुए उनमें आवश्यक दवाईयां दिए गए साथ ही शिविर में गर्भवती महिलाओं को खून की कमी से बचने के लिए संतुलित आहार और आयरन की टेबलेट लेने की सलाह दी गई।मौके पर पीएचसी के डाटा एंट्री ऑपरेटर रितुराज सिंह,सुजाता कुमारी सहित तमाम गर्भवती महिलाएं उपस्थित थी।




