Best News StoryCrimeJayapurkanpur nagarRajsthan

क्राइम ब्रांच व सजेती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4.5 क्विंटल अवैध गांजा बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार?*

*कानपुर नगर से बड़ी खबर*

*क्राइम ब्रांच व सजेती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4.5 क्विंटल अवैध गांजा बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार?*

सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से रिपोर्टर नफीस खान

कानपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच एवं थाना सजेती पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से लगभग 4.5 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से रामेश्वर निवासी जयपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बरामद गांजा ओडिशा के नवरंगपुर से लाया गया था, जिसे राजस्थान, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।
पुलिस जांच में सामने आया कि तस्करी को छिपाने के लिए ट्रक के कंटेनर में विशेष रूप से सीक्रेट कम्पार्टमेंट तैयार कराया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था।
फिलहाल पुलिस कानपुर कनेक्शन सहित पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में पूछताछ जारी है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) श्री सुमित सुधाकर रामटेके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!