बिहार पुलिस सप्ताह 2025
बिहार पुलिस सप्ताह 2025
सुरक्षा,साइबर सुरक्षा,नशा मुक्ति,महिला शक्तिकरण,अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम व अपराध नियंत्रण के प्रति लोगों को किया गया जागरूक।
बिहार डेस्क/बगहा।पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के अवसर पर महिला हेल्प डेस्क,महिला थाना और,अनुसूचति जाति एवं अनुसूचति जनजाति थाना,साईबर थाना द्वारा सोमवार को बगहा के दलित बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाकर आमजनों को सुरक्षा,नशामुक्ति,महिला सशक्तिकरण,अनुसूचति जाति एवं जनजाति अधिनियम और अपराध नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया।बगहा पुलिस जिले के महिला थानाध्यक्ष, एससी एसटी थानाध्यक्ष,साइबर थानाध्यक्ष सहित महिला हेल्प डेस्क की महिला पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने नशा मुक्ति, अपराध नियंत्रण,महिला सशक्तिकरण,अनुसूचति जाति एवं जनजाति अधिनियम, पर्यावरण जागरूकता और प्रदूषण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आम नागरिकों को नये आपराधिक कानूनों,साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशा के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कानून का पालन करने और समाज में अपराध मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की गई।वही महिला थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी टिवंकल और एससी एसटी थानाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने सयुक्त रुप से बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के तहत जारी जागरूकता अभियान 22 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को कानूनी जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के अवसर पर सोमवार को बगहा पुलिस जिले अंतर्गत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी जाकर बच्चों को नशामुक्ति,सामाजिक सुरक्षा में महिला की भागीदारी एवं साइबर अपराध व साइबर सुरक्षा संबंधित चित्रकला व निबंध लेखन करने को प्रोत्साहित किया गया हैं साथ ही जागरूकता रैली के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।वही आने वाले दिनों में भी बिहार पुलिस सप्ताह के तहत कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आमजन को कानून और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया जाएगा।




