बैठक समाप्ति पश्चात होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।
बैठक समाप्ति पश्चात होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,बीडब्ल्यूओ समेत सभी विकास मित्रों ने एक-दूसरे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी
विकास रजिस्टर वर्जन 2.0 मे डाटा अपडेट करने व आवास प्लस में सभी एससी एसटी परिवार का नाम शत प्रतिशत जोड़वाने का विकास मित्रों दिया गया निर्देश–बीडब्ल्यूओ साक्षी मिश्रा।
बैठक समाप्ति पश्चात होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,बीडब्ल्यूओ समेत सभी विकास मित्रों ने एक-दूसरे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी
बिहार डेस्क/बगहा।प्रखंड बगहा एक के सभागार भवन में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी साक्षी मिश्रा की अध्यक्षता में 24 पंचायत के विकास मित्रों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में बीडब्ल्यूओ ने सभी विकास मित्रों से पिछले कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दी।उन्होंने विकास मित्रों को निर्देश दिया कि विकास रजिस्टर वर्जन 2.0 मे सही-सही डाटा अपडेट करने व आवास प्लस में प्रखंड क्षेत्र के सभी एससी एसटी परिवार का नाम शत प्रतिशत जोड़वाने का गारंटी सुनिश्चित करना है। बीडब्ल्यूओ साक्षी मिश्रा ने सभी विकास मित्रों को सख्त हिदायत दिया कि 31 मार्च तक यदि किसी भी पंचायत में आवास प्लस में एससी एसटी योग्य परिवार वंचित रह गए तो संबंधित पंचायत के विकास मित्र पर कार्रवाई की जाएगी।बैठक समाप्ति के पश्चात होली मिलन का समारोह किया गया।मौके पर मौजूद बीडब्ल्यूओ एवं सभी विकास मित्रों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दिए।बीडब्ल्यूओ साक्षी मिश्रा ने उपस्थित सभी विकास मित्रों और क्षेत्रवासियों को होली की अग्रिम बधाई देते हुए बतायी कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।होली सामाजिक समरसता का त्यौहार है।इस रंगोत्सव के आते ही लोगों मे उमंग और उत्साह का बयार देखने को मिलता हैं। ऐसे में खुद पर संयम भी रखने की जरूरत हैं। होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। इस दौरान विकास मित्र के जिला समन्वयक व प्रखंड समन्वयक छोटेलाल राम,तथा विकास मित्र संगीता आर्य,सविता देवी,बिन्दु कुमारी,ओमप्रकाश राम,ममता कुमारी,रोहित कु राम,शोभा कुमारी,अरविंद राम,योगेंद्र राम,गीता देवी,राधिका देवी,रूना कुमारी,ललन राम,कलावती कुमारी,गिरजा कुमारी सहित सभी विकास मित्र उपस्थित रहे।

