E-PaperMake it ModernReviewsक़ानूनी जानकारीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

रामनगर पुलिस की बड़ी लापरवाही, पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने चार पुलिस पदाधिकारियों को किया लाईन हाज़िर।

रामनगर पुलिस की बड़ी लापरवाही, पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने तीन पुलिस पदाधिकारियों एवं एक सिपाही को किया लाईन हाज़िर।

बिहार डेस्क/बगहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना लूटकांड केस संख्या 380/25 में अभियुक्त थाना से फरार मामले में पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बहुत बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने रामनगर के अपर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार, थाना मैनेजर सतीश कुमार जमदार गौतम कुमार और सब – इन्स्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार,सिपाही सतीश कुमार,को लाइन हाजिर कर दिया हैं। घटना तीन दिन पहले की हैं जब दो चोर चोरी की नियत से हथियार के साथ घर का दरवाजा तोड़ कर चोरी की नियत से घर में घुसे थे, चोरी करने घुसे चोरो का विरोध करने पर चोरो ने चाकू से वार किया था। जिसमे गृह स्वामी के साथ ही उनकी पत्नी भी बुरी तरह से जख़्मी हो गई थी। गृह स्वामी ने चोर की पहचान कर ली थी। अगले सुबह ग्रामीणों और पुलिस की मदद से चोर को पकड़ा गया और पुलिस उसे थाने लेकर आई थी। लेकिन चोर ने पुलिस को चकमा देकर शौचालय के खिड़की से भाग निकला। इसी लापरवाही को देखते हुए एसपी ने यह कार्यवाही की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!