BiographyE-PaperHealth & FitnessMake it ModernMedicalMobile PhonesNew LookReviewsTravelकार्यक्रमटॉप न्यूज़दुनियादेशदेश दुनियाबिहारसम्पादकीय लेख
Trending

लंदन में गूंजा बिहार का नाम, हाउस ऑफ़ पार्लियामेंट में मिला डॉ.पदम भानु सिंह को सम्मान व ऑक्सफोर्ड में दिया व्याख्यान।

लंदन में गूंजा बिहार का नाम, हाउस ऑफ़ पार्लियामेंट में मिला डॉ.पदम भानु सिंह को सम्मान व ऑक्सफोर्ड में दिया व्याख्यान। 

—-लंदन में लहराया बिहार(बगहा) का परचम, होम्योपैथिक कैंसर चिकित्सक डॉ. पदम भानु सिंह को हाउस ऑफ पार्लियामेंट में किया गया सम्मानित।

डॉक्टर पदम भानु की कैंसर रिसर्च की सराहना,मिला सम्मान।

बगहा समेत पूरे जिले में खुशी का माहौल,लोगों द्वारा दिए जा रहे बधाई संदेश।

बिहार डेस्क,बगहा।बिहार के बगहा के
लिए गर्व का क्षण उस समय आया। जब पश्चिमी चंपारण जिले अंतर्गत बगहा के होनहार कैंसर चिकित्सक डॉ. पदम भानु सिंह को हाउस ऑफ पार्लियामेंट, लंदन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे बगहा पश्चिमी चंपारण वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।लोगों ने दूरभाष नंबर और सोशल मीडिया पर बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दिया। जानकारी के अनुसार बीते 08 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित इंटरनेशनल होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से आए चुनिंदा 150 विशेषज्ञों के बीच डॉ.पदम भानु सिंह ने अपने शोध और अनुभवों को साझा किया। इस प्रतिष्ठित मंच पर उन्होंने कैंसर डिजीज पर आधारित अपना रिसर्च केस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसे काफी सराहना मिली। इस अवसर पर ब्रिटिश सांसद लार्ड कृष्ण रावल और शिवानी राजा द्वारा उन्हें उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित किया गया साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक, इयोन मॉर्गन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोनाथन ट्रॉट एवं डेविड ग्रोवर जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।डॉ. पदम भानु सिंह को यह सम्मान होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, मरीजों के प्रति समर्पण एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर बगहा, बिहार का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रदान किया गया।डॉ. पदम भानु सिंह बगहा के नारायणपुर स्थित वन विकास भारती होमियोपैथी अस्पताल में वर्ष 2009 से प्रैक्टिस कर रहे हैं। वे कैंसर जैसे गंभीर रोगों का इलाज करते हैं और अब तक करीब 9000 कैंसर मरीजों का सफल उपचार कर चुके हैं। उनके पास कई ऐसे मरीज भी पहुंचे, जिन्हें एम्स और अन्य बड़े अस्पतालों से लौटाया गया था।डॉ.पदम भानु सिंह की इस उपलब्धि से न केवल बिहार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। यह सम्मान उनके वर्षों के शोध, समर्पण और होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में योगदान का परिणाम है।इस बड़ी उपलब्धि के लिए स्थानीय नेतागण,समाजसेवी और गणमान्य लोगों द्वारा डॉ. पदमभानु सिंह की प्रशंसा करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!