E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew Lookकार्यक्रमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

बगहा-1 प्रखंड मुख्यालय में सहयोग सह जन कल्याण शिविर, ग्रामीण के समस्याओं का हुआ समाधान। 

बगहा-1 प्रखंड मुख्यालय में सहयोग सह जन कल्याण शिविर, ग्रामीण के समस्याओं का हुआ समाधान।

 

 

बिहार डेस्क,बगहा।मंगलवार प्रखंड बगहा- एक सभागार में मंगलवार से प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का तीन दिवसीय आयोजन शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन 24 पंचायतों से आए ग्रामीण लोगों ने अलग-अलग विभागों के काउंटरों पर अपनी शिकायतें और आवेदन जमा किए। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि यह शिविर मंगलवार से गुरुवार तक चलेगा। इसके लिए सभागार कक्ष में कुल 18 विभागों के काउंटर लगाए गए हैं। शिविर में बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग,जीविका,आपूर्ति विभाग,शिक्षा विभाग, आधार, आयुष्मान, समाज कल्याण विभाग,आवास, मनरेगा समेत अन्य विभागों के स्टॉल लगे रहे। ग्रामीण लोगों ने जीविका, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन, नल-जल योजना और सोलर लाइट और मनरेगा से जुड़ी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से रखा।बीडीओ ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का जल्द निष्पादन किया जाएगा। इस तरह के आयोजन से लोगों को एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सुविधा मिल रही है और उन्हें प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुरन शर्मा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी साक्षी मिश्रा, जीविका बीपीएम,आईटी सहायक दीपक कुमार सहित तमाम विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!