Best News StoryTravelUnnaoटॉप न्यूज़सरकारी योजनायें
अवैध खनन पर डीएम का बड़ा एक्शन, रातभर चली छापेमारी में 43 वाहन निरुद्ध, 48 के चालान
उन्नाव। जिलाधिकारी श्री घश्याम मीणा के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार रात बड़ा अभियान चलाया।

बिग ब्रेकिंग उन्नाव
अवैध खनन पर डीएम का बड़ा एक्शन, रातभर चली छापेमारी में 43 वाहन निरुद्ध, 48 के चालान
रिपोर्ट- दिनेश आर्य ब्यूरो चीफ*
उन्नाव। जिलाधिकारी श्री घश्याम मीणा के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार रात बड़ा अभियान चलाया।
27/28 मई की रात गठित टास्क फोर्स ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 545 वाहनों की जांच की। कार्रवाई से खनन माफियाओं और वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
जांच के दौरान 26 वाहन ओवरलोड पाए गए, जिनका चालान किया गया, जबकि 17 वाहनों को संबंधित थानों में निरुद्ध कर दिया गया। वहीं बिना नंबर प्लेट, नंबर मिटाकर अथवा नंबर पर कालिख पोतकर चल रहे 22 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और 18 वाहन सीज किए गए।
अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन श्री संजीव कुमार सिंह, जिला खनन अधिकारी श्री मनीष तथा संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम मौजूद रही। प्रशासन ने साफ किया है कि ओवरलोडिंग, नंबर छुपाकर वाहन चलाने और बॉडी बढ़ाकर संचालन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।