CrimeE-PaperFeaturedNew LookPolice Good WorkTravelक़ानूनी जानकारीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा पुलिस जिला: पुलिस अधीक्षक बगहा ने मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने का थानाध्यक्षों को दिए आवश्यक निर्देश।

बगहा पुलिस जिला: पुलिस अधीक्षक बगहा ने मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने का थानाध्यक्षों को दिए आवश्यक निर्देश।

अपराध नियंत्रण को लेकर बगहा पुलिस अलर्ट, एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश।

 

बिहार डेस्क,बगहा। पुलिस अधीक्षक, बगहा रामानंद कौशल की अध्यक्षता में पुलिस जिला बगहा के पुलिस सभागार में मई 2026 की जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित बगहा, पुलिस उपाधीक्षक साइबर सहित बगहा एवं रामनगर के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक अंचल, थानाध्यक्ष तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए।अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी रामानंद कौशल ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही गश्ती व्यवस्था की समीक्षा, वाहन जांच अभियान, निरोधात्मक कार्रवाई, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में अवैध बालू खनन कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी, डायल-112 सेवा की प्रभावी मॉनिटरिंग, सीसीटीएनएस प्रणाली के बेहतर संचालन तथा मद्यनिषेध अभियान के तहत निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अप्रैल 2026 से लंबित मामलों की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।मौके पर अंचल पुलिस निरीक्षक,बगहा संजय पाठक,बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार,पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत,वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार,महिला थानाध्यक्ष, साइबर थानाध्यक्ष,यातायात थानाध्यक्ष,लौकरिया थानाध्यक्ष,सेमरा थानाध्यक्ष सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!