Unnaoक्राइमटॉप न्यूज़समस्याहत्या

जिला उन्नाव से बड़ी खबर दिनदहाड़े साधु की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी? घर से 200 मीटर दूर निर्माणाधीन मंदिर की रखवाली कर रहे थे साधु, पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज सूर्या न्यूज़ 24 | उन्नाव से नफीस खान की रिपोर्ट उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरे टोला मोहल्ले में मंगलवार को एक साधु की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम करने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर स्थिति शांत हो गई।मृतक मिलन सिंह उर्फ मिलन दास (60 वर्ष) नगर स्थित बाबा बागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते थे। पिछले कुछ महीनों से वह अपने घर के पास स्थित जमीन पर जनसहयोग से बन रहे एक मंदिर के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे थे। परिजनों के अनुसार वह प्रतिदिन घर से लगभग 200 मीटर दूर निर्माणाधीन मंदिर पर जाते थे और वहीं समय बिताते थे। मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर भोजन करने के बाद मिलन दास निर्माणाधीन मंदिर के पास स्थित एक झोपड़ी में गए थे। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के मोहम्मद इसराइल, सैफी, सानू, यामीन, लाली तथा उनके अन्य साथियों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में उनकी पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय सभासद अतीक ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साधु की हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने कोतवाली के सामने उन्नाव-बांगरमऊ मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। मौके पर पहुंचे विधायक श्रीकांत कटियार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पांच नामजद एवं दो-तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सैफी, यामीन और लाली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि सानू और इसराइल की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में लाउडस्पीकर पर भजन बजाने को लेकर हुए विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। इस बीच मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर अतिक्रमण एवं संबंधित संपत्तियों पर कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन बुलडोजर कार्रवाई संबंधी किसी आधिकारिक निर्णय की पुष्टि पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक नहीं की गई है। थाना बांगरमऊ क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया है कि पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी एवं घटना के शीघ्र खुलासे के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

घर से 200 मीटर दूर निर्माणाधीन मंदिर की रखवाली कर रहे थे साधु, पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिला उन्नाव से बड़ी खबर

दिनदहाड़े साधु की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी?

घर से 200 मीटर दूर निर्माणाधीन मंदिर की रखवाली कर रहे थे साधु, पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

सूर्या न्यूज़ 24 | उन्नाव से नफीस खान की रिपोर्ट

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरे टोला मोहल्ले में मंगलवार को एक साधु की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम करने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर स्थिति शांत हो गई।मृतक मिलन सिंह उर्फ मिलन दास (60 वर्ष) नगर स्थित बाबा बागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते थे। पिछले कुछ महीनों से वह अपने घर के पास स्थित जमीन पर जनसहयोग से बन रहे एक मंदिर के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे थे। परिजनों के अनुसार वह प्रतिदिन घर से लगभग 200 मीटर दूर निर्माणाधीन मंदिर पर जाते थे और वहीं समय बिताते थे।
मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर भोजन करने के बाद मिलन दास निर्माणाधीन मंदिर के पास स्थित एक झोपड़ी में गए थे। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के मोहम्मद इसराइल, सैफी, सानू, यामीन, लाली तथा उनके अन्य साथियों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में उनकी पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय सभासद अतीक ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साधु की हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने कोतवाली के सामने उन्नाव-बांगरमऊ मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
मौके पर पहुंचे विधायक श्रीकांत कटियार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पांच नामजद एवं दो-तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सैफी, यामीन और लाली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि सानू और इसराइल की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रारंभिक जांच में लाउडस्पीकर पर भजन बजाने को लेकर हुए विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
इस बीच मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर अतिक्रमण एवं संबंधित संपत्तियों पर कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन बुलडोजर कार्रवाई संबंधी किसी आधिकारिक निर्णय की पुष्टि पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक नहीं की गई है।
थाना बांगरमऊ क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया है कि पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी एवं घटना के शीघ्र खुलासे के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!