Best News Storykanpurkanpur nagarआपदासमस्या

सीसामऊ क्षेत्र में गत्ते के गोदाम में लगी आग, बड़ा हादसा टला?

कानपुर नगर से बड़ी खबर

सीसामऊ क्षेत्र में गत्ते के गोदाम में लगी आग, बड़ा हादसा टला?

सूर्या न्यूज़ 24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट

कानपुर नगर के थाना सीसामऊ क्षेत्र स्थित एक गत्ते के गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न फायर स्टेशनों से कुल 08 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।
अग्निशमन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा आग को अन्य भवनों तक फैलने से रोक दिया। कड़ी मशक्कत के बाद चलाए गए सफल फायर फाइटिंग ऑपरेशन में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बाइट: दीपक शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कानपुर नगर।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!