E-PaperFeaturedMake it ModernNew LookReviewsबिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

हार्ट अटैक से मुखिया की मृत्यु, जीमरी नौतनवा पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर*

हार्ट अटैक से मुखिया की मृत्यु, जीमरी नौतनवा पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।

*बगहा।* बगहा दो प्रखंड स्थित जीमरी नौतनवा पंचायत के मुखिया खुबलाल बड़घड़िया का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह उन्हें हृदयाघात आया, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर फैलते ही पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।समाचार के मुताबिक करीब 55 वर्षीय खुबलाल बड़घड़िया मुखिया के साथ समाज के एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते थे। वे पंचायत के विकास कार्यों में लगातार जुड़े रहते थे। इसके अलावा वे बड़घड़िया थारू कला संस्कृति व प्रशिक्षण संस्था के अध्यक्ष भी थे और सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।उनके निधन की सूचना मिलते ही पंचायत के लोग स्तब्ध रह गए। वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा,स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व अधिकारियों समेत ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास व समाज की भलाई के लिए काम किया।परिवार में उनकी पत्नी कृष्णावती देवी व तीन पुत्र विवेक कुमार, विनय कुमार व अभय कुमार हैं। निधन से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।बुधवार को ही त्रिवेणी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुखिया ख़ुबलाल बड़घड़िया के निधन से पंचायत ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि व समाजसेवी को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!