प्रखंड बगहा एक व दो में 16 से 18 जून तक जन कल्याण शिविर: आयुष्मान, पेंशन, आवास, लखपति दीदी समेत विभिन्न विभाग के योजनाओं का एक छत के नीचे लाभ
प्रखंड बगहा एक व दो में 16 से 18 जून तक जन कल्याण शिविर: आयुष्मान, पेंशन, आवास, लखपति दीदी समेत विभिन्न विभाग के योजनाओं का एक छत के नीचे लाभ
।
बिहार डेस्क,बगहा।लोगों की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए राज्य सरकार की अभिनव पहल पर प्रखंड बगहा-1 में तीन दिवसीय ‘प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा आयोजित यह शिविर 16 जून से 18 जून 2026 तक चलेगा। उक्त जानकारी बगहा एक एवं दो प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार,बिड्डू कुमार राम ने दिया।उन्होंने बताया कि प्रखंड बगहा एक एवं दो के सभागार में शिविर में आमजन को एक ही छत के नीचे 15 से अधिक प्रमुख योजनाओं का लाभ मिलेगा। इनमें आयुष्मान भारत (पीएमजीएवाई), 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड, वृद्ध/विधवा/दिव्यांग पेंशन,मनरेगा, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शामिल हैं।इसके अलावा लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान/छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना,दिव्यांगता निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड, दिव्यांग कल्याण योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना,मुख्यमंत्री स्वंय सहायता भत्ता योजना,स्वास्थ्य योजना,कौशल विकास कार्यक्रम अन्य योजनाएं से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी शिविर में किया जाएगा।बगहा एक व दो बीडीओ प्रदीप कुमार,बिड्डू कुमार राम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहकर आवेदन लेंगे और मौके पर ही समस्याओं का निष्पादन करें।


