बगहा: एसपी की निगरानी में प्रशिक्षु सिपाहियों की परीक्षा संपन्न, ड्रिल-पीटी और दौड़ का लिया गया टेस्ट।
बगहा: एसपी की निगरानी में प्रशिक्षु सिपाहियों की परीक्षा संपन्न, ड्रिल-पीटी और दौड़ का लिया गया टेस्ट।
बिहार डेस्क,बगहा। सोमवार को पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल की निगरानी में बेतिया पुलिस लाइन प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों की परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों का ड्रिल, पीटी (शारीरिक प्रशिक्षण) एवं दौड़ का परीक्षण लिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। पदाधिकारियों ने प्रशिक्षुओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं प्रशिक्षण क्षमता का मूल्यांकन किया।पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं शारीरिक दक्षता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण केंद्र में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।




