Best News Storykanpur nagarहत्या

मेस्टन रोड पर मिले अज्ञात शव हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा’,, , आरोपी गिरफ्तार

कानपुर नगर के थाना मूलगंज क्षेत्र में 03 जून 2026 को मेस्टन रोड पर मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है।

कानपुर नगर से बड़ी खबर

मेस्टन रोड पर मिले अज्ञात शव हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा’,, , आरोपी गिरफ्तार

सूर्या न्यूज़ 24/ कानपुर नगर से नफीस खान

कानपुर नगर के थाना मूलगंज क्षेत्र में 03 जून 2026 को मेस्टन रोड पर मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना मूलगंज पुलिस द्वारा चार विशेष टीमों का गठन किया गया और जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
पुलिस की सघन पड़ताल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए 24 घंटे के भीतर अभियुक्त अशर्फीलाल उर्फ बड़बड़िया उर्फ राजू, निवासी जनपद उन्नाव, को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (पत्थर) भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इसी पत्थर से वार कर वारदात को अंजाम दिया था।
घटना के सफल अनावरण और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस टीम को ₹25,000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
बाइट – पुलिस उपायुक्त पूर्वी, श्री सत्यजीत गुप्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!