Best News StoryUnnaoक्राइमटॉप न्यूज़हत्या

कानपुर से अगवा उन्नाव की युवती की हत्या, बुलंदशहर में मिला शव

आरोपी ने कबूला जुर्म, नर्सिंग होम संचालक समेत तीन लोगों की भूमिका की जांच

कानपुर से अगवा उन्नाव की युवती की हत्या, बुलंदशहर में मिला शव

आरोपी ने कबूला जुर्म, नर्सिंग होम संचालक समेत तीन लोगों की भूमिका की जांच

रिपोर्ट -दिनेश आर्या

कानपुर/उन्नाव। उन्नाव की एक युवती के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। युवती को कानपुर से अगवा कर गोली मारकर हत्या किए जाने और शव को बुलंदशहर में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
जानकारी के अनुसार, युवती काफी समय से लापता थी। उसकी मां ने उन्नाव के एक नर्सिंग होम संचालक देवकांत उत्तम और उसके भतीजे के खिलाफ अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच के दौरान आरोपी भतीजे को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद नर्सिंग होम संचालक ने भी कानपुर बर्रा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में तीन प्रमुख किरदार सामने आए हैं। इनमें नर्सिंग होम संचालक, उसका रिश्तेदार भतीजा और एक एंबुलेंस चालक शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि युवती कानपुर में अपनी मां के साथ रह रही थी और उसका इन लोगों से संपर्क था।
पुलिस अब बुलंदशहर में मिले शव की पहचान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभी कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने बाकी हैं और जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस की एक टीम शव की बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए बुलंदशहर भेजी गई है। वहीं, इस सनसनीखेज हत्याकांड ने उन्नाव और कानपुर दोनों जिलों में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले के सभी पहलुओं से पर्दा उठा दिया जाएगा।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!